1 सप्ताह में वजन बढ़ाने का रामबाण घरेलू उपाय : कारण और निवारण

Reading Time: 5 minutes

आज कल अधिकतर लोग जहाँ अपने वजन को कम करना चाहते है, वहाँ कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें अपना वजन बढ़ाना है।

यह समस्या अधिकतर बच्चों में पाई जाती है।

बच्चों के वजन का नॉर्मल रेंज से कम होना अच्छा नहीं है।

उससे उनके व्यक्तित्व पर नकारात्मक असर होता है और आत्मविश्वास भी कम हो सकता है।


क्या आपके बच्चे का वजन नार्मल है ?

आपके बच्चे का, उसकी उम्र और ऊंचाई के अनुसार, आदर्श वजन जानने के लिए यहाँ क्लिक करे »


वजन न बढ़ने के कुछ महत्वपूर्ण कारण

पहले हम वजन न बढ़ने के कुछ महत्वपूर्ण कारणों को जानते है..

1. आवश्यक पोषक तत्वों की कमी

मस्तिष्क के सर्वोत्तम विकास और शरीर का वज़न बढ़ाने के लिए संतुलित आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिस आहार में सभी पोषकतत्व योग्य मात्रा में शामिल होते हैं उसे संतुलित आहार कहते हैं।

खाने में अगर जरूरी पोषक तत्व नहीं है तो भी वजन नहीं बढ़ पाता है। कई बार शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर भी वज़न कम होने लगता है।

2. स्फूर्तिदायक नींद की कमी

वज़न बढ़ाने के लिए पोषक तत्व युक्त भोजन का जितना महत्व है उतना ही महत्व स्फूर्तिदायक नींद का भी है।

हमारे शरीर में पुरानी मृत कोशिकाओं की सफाई करने और नई कोशिकाओं का निर्माण करने का कार्य अधिकतर गहरी नींद में ही होता है। वज़न बढ़ने के लिए इस क्रिया का ठीक तरह से होना अनिवार्य है।

स्फूर्तिदायक नींद न मिलने की वजह से भी वज़न बढ़ने के कार्य में बाधा निर्माण होती है।

इसलिए वज़न बढ़ाने और अच्छे आरोग्य के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना आवश्यक है।

3. व्यायाम की कमी

योग्य समय पर और सही मात्रा में व्यायाम करना भी वज़न बढ़ाने के लिए लाभकारी है।

वज़न बढ़ाने के कार्य में व्यायाम नीचे दिए हुए तरीकों से मदद करता है >

  • व्यायाम करने से हमारे विकास के लिए आवश्यक हॉर्मोन (growth hormone) उत्तेजित होते है। यह हॉर्मोन हमारे स्नायुओं (muscles) को बढ़ने के लिए सहायक होते है।
  • व्यायाम करने से हमें अच्छी भूख लगती है और खाना अच्छे से हजम हो जाता है।
  • व्यायाम करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। जिसके फलस्वरूप पोषक तत्व और ऑक्सीजन हमारे स्नायुओं में सहजता से पहुँचने लगता है।

इसलिए वज़न बढ़ाने के लिए सप्ताह में 3 से 4 दिन व्यायाम जरूर करें।

(नोट : अधिक मात्रा में व्यायाम करने से वज़न बढ़ने में रूकावट भी आ सकती है)

4. पर्याप्त पानी न पीना

वज़न बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लाभदायक होता है। पानी हमारे शरीर से विष द्रव्यों की सफाई करने में मदद करता है।

जिसके फलस्वरूप खाने का पाचन अच्छी तरह से होता है।

इसलिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पियें।

5. प्राणवायु (oxygen) की कमी

वज़न बढ़ने में प्राणवायु (oxygen) अत्यंत आवश्यक तत्व है !

ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है।

ऑक्सीजन के अभाव से हमारी कोशिकाएं कमजोर होने लगती है और नई कोशिकाएं बनने की क्रिया भी धीमी हो जाती है। इसके फलस्वरूप वज़न बढ़ने में रूकावट पैदा हो जाती है।

वज़न बढ़ने की क्रिया को तेज बनाने के लिए हमारे शरीर को हर दिन शुद्ध प्राणवायु की पूर्ति होना अनिवार्य है।

इसलिए हर दिन हमें कुछ समय (20 से 60 मिनट) खुली हवा में घूमना या खेलना चाहिए।

नियमित प्राणायाम करने से भी शरीर में प्राणवायु की मात्रा बढ़ने में सहायता होती है।

6. नकारात्मक भावनाएं

डर, गुस्सा, तनाव, अपराधी बोध, हीनता की भावना, आदि नकारात्मक भावनाएं हमारी प्रतिकार शक्ति और पाचन शक्ति को कमजोर बनाते है। इस वजह से भूख कम हो जाती है। जिसके फल स्वरूप बच्चों का वजन बढ़ने के कार्य में बाधा निर्माण होती है।

इसलिए अगर हमें वज़न बढ़ाना है तो नकारात्मक भावना से दूर रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

7. प्रतिकार शक्ति कमजोर होना

प्रतिकार शक्ति के कमजोर होने से हमें बार-बार इन्फेक्शन होता है या कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। जिसके फलस्वरूप वजन बढ़ने में परेशानी होती है।

टाइफाइड, मलेरिया, क्षयरोग, आदि रोग इसके उदाहरण है।

प्रतिकार शक्ति कमजोर होने के मुख्य कारण है..

  • अयोग्य आहार,
  • अयोग्य जीवनशैली,
  • अयोग्य विचार और
  • अयोग्य उपचार (दवाई के विपरीत परिणाम)।

इसलिए लिए अगर हमें तेजी से वजन बढ़ाना है तो पहले हमारी रोग प्रतिकार क्षमता को शक्तिशाली बनाना आवश्यक है।


⇓ ⇓ ⇓ ⇓ ⇓ ⇓ 

⇑ ⇑ ⇑ ⇑ ⇑ ⇑ 


8. शरीर में विष द्रव्यों का जमा होना

अगर योग्य मात्रा में पोषक तत्व युक्त आहार लेने और अन्य उपाय करने से भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो इसका कारण शरीर में विष द्रव्यों का जमा होना हो सकता है। विष द्रव्य जमा होने के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। जिस वजह से अच्छा खाना खाकर भी वज़न नहीं बढ़ता।

विष द्रव्य जमा होने की वजह से पेट में कीड़े भी हो जाते है। जिसके फलस्वरूप वज़न बढ़ना मुश्किल हो जाता है।

इसलिए कुछ दिनों तक शुद्धिकरण आहार (detox diet) लेने के बाद वज़न बढ़ाने के लिए आहार लेने से, वज़न बढ़ने की गति बढ़ जाती है।


एक सप्ताह में वजन बढ़ाने का रामबाण घरेलू उपाय

अब हम जानेंगे एक सप्ताह में वजन बढ़ाने का रामबाण घरेलू उपाय >>

(यह उपाय पोषक तत्वों की कमी के कारण वजन न बढ़ने की समस्या का समाधान है और 6 साल से बड़े बच्चों के लिए है।)

उपाय के लिए आवश्यक सामग्री :

  • 1 केला
  • 10 किशमिश 
  • 5 काजू
  • 1 गिलास दूध

औषधि बनाने की विधि :

⇒ एक गिलास दूध में एक केले के टुकड़े करके मिलाए।

⇒ बाद में इस में 10 किशमिश और 5 काजू मिला दीजिए।

⇒ इस मिश्रण को रोज सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर पीये।

आप को 7 दिनों में ही वजन बढ़ता हुआ दिखेगा।

इसे 1 से 3 महीने तक इस्तेमाल कर सकते है।


“बच्चों की रोग-प्रतिकार शक्ति को सशक्त बनाने के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे की इमेज पर क्लिक करके ‘फ्री इ-बुक” को अभी प्राप्त करें।


प्रश्न, कमेंट और सुझाव देने के लिए यहाँ क्लिक करे।


आशा करता हूँ कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।

बच्चों के आरोग्य और विकास के संबंधित महत्वपूर्ण लेख और फ्री उपहारों के बारे में जानते रहने के लिए नीचे के Facebook के like बटन को अवश्य क्लिक करें (अगर पहले LIKE नहीं किया है तो) 》》》

जुड़े रहो ♥ स्वस्थ रहो ♥ आगे बढ़ते रहो !


अस्वीकरण: इस page पर दी गई जानकारी आपके स्वास्थ्य के ज्ञान को बढ़ाने के लिए दी गई है। किसी भी  रोग के इलाज और अधिक जानकारी हेतु अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले।


 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments